जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरे विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 26 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए 20 अप्रैल तक ई-विद्यावाहिनी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा किया जा सकता है। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, जिसका प्रवेश पत्र 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा और जिलावार आरक्षण रोस्टर के आधार पर 30 अप्रैल तक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। चयनित छात्रों का प्रोविजनल नामांकन लिया जाएगा, हालांकि 10वीं बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर उनका नामांकन रद्द माना जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...