जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- झारखंड के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें दूसरे विद्यालयों के छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इन विद्यार्थियों के लिए आगामी 26 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए छात्र 20 अप्रैल तक ई-विद्यावाहिनी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, जिसका प्रवेश पत्र 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा और जिलावार आरक्षण रोस्टर के आधार पर 30 अप्रैल तक मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। चयनित छात्रों का प्रोविजनल नामांकन लिया जाएगा, हालांकि 10वीं बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर उनका नामांकन रद्द माना जाएगा।...