गुड़गांव, मार्च 16 -- गुरुग्राम। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र परिवारों के लिए मंगलवार को फ्लैटों का ड्रॉ होगा। इसके लिए 709 आवेदन आए हैं। ड्रॉ के बाद पात्र परिवारों को आवंटन होगा। योजना के नोडल अधिकारी एडीसी सोनू भट्ट ने बताया कि ड्रॉ दोपहर एक बजे गुरुग्राम विश्वविद्यालय गुरुग्राम में आयोजित होगा। विभाग की नीति के तहत निजी कॉलोनाइजरों द्वारा प्रस्तुत ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के लिए यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पात्र आवेदकों को लगभग 200 वर्ग फुट क्षेत्रफल के फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनकी कीमत 1.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। एडीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गुरुग्राम शहर के जिन आवेदकों द्वारा 10 हजार रुपये की राशि जमा कराई गई थी। सत्यापन के बाद पात्र पाए गए हैं। ऐसे लगभग 2709...