मुख्यमंत्री आवास पहुंचा निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा
रुडकी, अप्रैल 2 -- रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा रुड़की के पदाधिकारी और कर्मचारी गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पहुंचे। इस दौरान कर्मचारियों से भरी एक बस के साथ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी बेहद कर्मठ, मेहनती और समर्पित कर्मचारी हैं, जो दिन-रात शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.