मुरादाबाद, सितम्बर 11 -- जिले के पाकबड़ा स्थित मुस्तफा मस्जिद को दिए गए नोटिस को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। शुक्रवार को अचानक दिल्ली से पाकबड़ा पहुंचे अजय राय ने मुस्तफा मस्जिद के पास पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री से अपने आवास के कागजात सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो लोग मस्जिदों के नक्शे और निर्माण की वैधता देखने में लगे हैं, उन्हें पहले मुख्यमंत्री आवास के कागजात और नक्शे की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जगह-जगह मस्जिदों को निशाना बनाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। चुनाव से पहले धार्मिक मुद्दों को हवा देकर प्रदेश का माहौल गरमाने की कोशिश की जा रही है। सहारनपुर में मस्जिद को अवैध बताकर ध्वस्त किए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा ...