कौशाम्बी, मई 3 -- महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निर्देशानुसार रविवार को जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान आए 1220 मरीजों का इलाज करते हुए चिकित्सकों ने चार गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि रविवार को 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के जिला जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी गई थी। इस क्रम में सीएमओ ने स्वयं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज, भरवारी व महगांव का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था का हाल जाना। यह भी पढ़ें- अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़, 1336 को जांच के बाद मिला मुफ्त उपचार उन्होंने ...