कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- भीषण गर्मी के दौरान रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। सभी 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1207 मरीजों ने अपना इलाज कराया। इस दौरान गम्भीर रोगों से ग्रसित पांच मरीजों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि रविवार को जिले के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मरीजों के लिए इलाज के लिए उन्होंने 56 चिकित्साधिकारी व 117 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड््ियुटी लगा रखी थी। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 2848 मरीजों का हुआ इलाज मेले में आए मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था का हाल जानने के लिए सीएमओ ने प्राथमिक...