कौशाम्बी, मई 10 -- रविवार को जिले के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आये एक हजार से मरीजों का चिकित्सकों द्वारा उपचार करते हुए गम्भीर रोगों से ग्रसित चारों मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ के निर्देशानुसार सीएमओ डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। मेले में आने वाले मरीजों को दी जाने वाली चिकित्सा व्यवस्था का हाल जानने के सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर, बैसकांटी, करारी, सरसवां एवं पश्चिम शरीरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम और बुखार से...