मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित
मुजफ्फर नगर, मई 18 -- जानसठ। सीएचसी प्रभारी डा अर्जुन सिंह की देखरेख में क्षेत्र के रामराज, मीरापुर, राजपुर कला, सिखेड़ा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में आए सभी मरीजों की जांच कर उन्हे दवाइयां दी गई। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने 134 मरीजों को दवाई का वितरण किया। स्वास्थ्य मेले में अधिकांश निमोनिया, एलर्जी, गला खराब, दमा, खांसी, जुखाम, बुखार, अस्थमा से संबंधित मरीज पहुंचे। मेले में पीएचसी स्टाफ के द्वारा महिलाओं को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी और सहायिकाओं के द्वारा बच्चों का वजन किया गया। यह भी पढ़ें- 1643 मरीजों को मिला आरोग्य का लाभ एएनएम के द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीके लगाए गए। 32...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.