संभल, जनवरी 4 -- जिले के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और पांच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेला सत्रों में 35 चिकित्सकों व 130 पैरा-मेडिकल स्टाफ ने 2544 मरीजों का उपचार कर दवा का वितरण किया। इस दौरान आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के तहत 137 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड व एक आभा आईडी का पंजीकरण भी किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक ने बताया कि सभी मेला सत्रों पर 2544 मरीजों को बुखार, चर्म रोग, दमा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। इनमें 1134 पुरुष, 1024 महिलाएं तथा 386 बच्चे शामिल रहे। इसके अलावा 28 की मलेरिया तथा 12 मरीजों की डेंगू जांच की गईं। जिसमें एक मरीज की मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव, जबकि शेष सभी जांचें निगेटिव रहीं। इ...