लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 104705 रोगी पहुंचे, जिनमें 47,720 पुरुष व 44,714 महिलाएं और 12,271 बच्चे थे। 1,232 गंभीर रोगियों को उच्च चिकित्सालयों में उपचार के लिए संदर्भित किया गया। प्रदेश भर में लगे मेलों में 14,247 बुखार के मामले आए। डेंगू के लिए 1,498 का परीक्षण किया गया, जिनमें से सात में डेंगु की पुष्टि हुई। मेले के दौरान 4534 गोल्डेन कार्ड वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...