मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का रविवार को सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने निरीक्षण किया। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीएमओ ने विभिन्न ग्रामीण और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया और चिकित्सा व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण अभियान के दौरान डॉ. सुनील तेवतिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसोई, गालिबपुर, बोपाड़ा, जड़ौदा और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली पहुंचे। उन्होंने केंद्रों पर ओपीडी की स्थिति, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण की रफ्तार और पैथोलॉजी जांच सेवाओं की बारीकी से पड़ताल की। सीएमओ ने केंद्र प्रभारियों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि मेलों में आने वाले प्रत्येक पीड़ित को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना चाहिए।डॉ. यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.