लखनऊ, नवम्बर 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को 1,96,909 रोगी लाभान्वित हुए। इनमें 82,760 पुरुष, 81,387 महिलाएं और 32,762 बच्चे थे। 1,129 गंभीर रोगियों को उच्च चिकित्सालयों में भेजा गया और 3,303 गोल्डेन कार्ड वितरित किए गए। मेले में कुल 14,262 बुखार के मामले आए, जिनमें से 1,685 का डेंगू टेस्ट हुआ। तीन लोग डेंगू संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य मेले में लोगों को मच्छरदानी के इस्तेमाल और मच्छरों से बचाव के तरीके भी बताए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...