नैनीताल, अप्रैल 10 -- मुख्यमंत्री धामी आज जिले के भ्रमण पर नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.45 बजे भीमताल स्थित विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से वे दोपहर एक बजे से 2.30 बजे तक बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। वह दोपहर 3.25 बजे गौलापार हेलीपैड पहुंचकर 3.40 बजे काठगोदाम सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां वह शाम चार बजे मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी यात्रा सीजन एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जिले के अधिकारियों की बैठक लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...