मुख्यमंत्री आज तीन मूर्तियों का करेंगे अनावरण, पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा
प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज आएंगे। प्रयागराज में तीन घंटे प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री प्रेरणा पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल की प्रतिमाओं का अनावरण व प्रेरणा पार्क का उद्गाटन करने के पश्चात लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की मेला प्राधिकरण के कार्यालय में समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ के लामार्ट हेलीपैड से दोपहर 2.00 बजे हेलीकॉप्टर पर उड़ान भरकर 2.50 बजे परेड स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। दोपहर 2.55 बजे हेलीपैड से रवाना होकर 3.00 बजे यमुना किनारे प्रेरणा पार्क पहुंचेंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मुख्यमंत्री मूर्तियों का करेंगे अनावरण, पीडब्ल्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.