लखनऊ, जून 26 -- -मुख्यमंत्री अम्बर एवं ऐसेन्ट के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का करेंगे शिलान्यास -मेरठ मंडल में किए गए पीडब्ल्यूडी के पुराने और नए विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा-नोएडा के नए कार्यालय भवन का करेंगे लोकार्पण, एमएसएमई दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिललखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12.35 बजे जेवर एयरपोर्ट, गौतमबुद्धनगर पहुंचेंगे, जहां सेक्टर-10 यीडा में अम्बर एवं ऐसेन्ट के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सेल प्लांट परिसर सेक्टर-8 यीडा, गौतमबुद्ध नगर में सेल के स...