गुड़गांव, अप्रैल 25 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 26 अप्रैल रविवार को गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेकर आमजन, कार्यकर्ताओं और श्रमिक वर्ग से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री रविवार सुबह 11:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का श्रवण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:00 बजे सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में आयोजित श्रमिक जागरुकता और सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए श्रमिक भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- मुंगेर: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तारापुर में अलर्ट यह...