खगडि़या, मार्च 13 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 मार्च को शहर के संसारपुर खेल मैदान से जिलेवासियों को 304 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का सौगात देंगे। सीएम 43 करोड़ से 35 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जबकि 261 करोड़ की लगत से 284 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संसारपुर खेल मैदान में 12:40 बजे हेलीपैड से पहुंचेंगे और इसके बाद वे सीधे शहर के अरुण मध्य विद्यालय के निकट नगर सुरक्षा तटबंध पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे वापस संसारपुर खेल मैदान आएंगे। वहां विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के बाद वे जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कु...