लखनऊ, अप्रैल 3 -- परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों में छात्रों का नामांकन बढ़ाने के लिए शनिवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी स्कूलों में दिखाया जाएगा।परिषदीय स्कूलों में 15 अप्रैल तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। स्कूल चलो अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के लिए प्रत्येक जिले को 5 लाख, प्रत्येक ब्लॉक को 10 हजार व प्रत्येक स्कूल को 2500 रुपये गी धनराशि दी गई है। शनिवार को वाराणसी में मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ सभी जिलों में भी स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी जिलों में होने वाले कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक...