मुंगेर, अप्रैल 26 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद सम्राट चौधरी आज पहली बार अपने गृह जिले मुंगेर के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के इस एक दिवसीय दौरे को लेकर जिलेवासियों में उत्साह है, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए हैं कि परिंदा भी पर न मार सके। मुख्यमंत्री तारापुर और असरगंज प्रखंडों में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ-साथ सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। ​तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 9:41 बजे असरगंज के बैजलपुर पहुंचेंगे। यहां वे सबसे पहले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह भी पढ़ें- बिहार के सभी डैम बनेंगे पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल भी इको टूरिज्म से जुड़ेंगे; सम्राट चौधरी का फैसला ...