प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रयागराज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम प्रयागराज के दो वैवाहिक समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.25 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से विमान पर प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5.55 बजे मुख्यमंत्री का प्लेन प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरेगा। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री एयरफोर्स स्टेशन बमरौली स्थित एयर मार्शल अमन कपूर के आवास पर वैवाहिक समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 7.00 बजे मुख्यमंत्री यमुना किनारे बोट क्लब में भी एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री प्लेन से वापस लखनऊ लौटेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...