अररिया, मार्च 10 -- अररिया, संवाददाता राज्यसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में सीमांचल का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इसी क्रम में बुधवार को सीएम जिले का भ्रमण का महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन के साथ साथ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। वहीं अररिया कॉलेज में जन संवाद कार्यक्रम में वो लोगों को संबोधित भी करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम का हेलीकॉप्टर बुधवार की सुबह पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर लैंड करेगा। उसके बाद वहीं मुख्यमंत्री पुलिस लाइन के नव निर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पुलिस लाइन से ही नीतीश कुमार 545.89 करोड़ की लागत की कुल 68 योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ करेंगे। बताया गया कि सीएम नीतीश कुमार 330.60 करोड़ की राशि की छह योज...