कुशीनगर, अप्रैल 9 -- कुशीनगर। जिले के विद्या भूषण सिंह ने यूपीपीसीएस में सफलता प्राप्त कर नायब तहसीलदार का पद हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग व मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को दिया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा लखनऊ के गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में निःशुल्क आवासीय कोचिंग संचालित की जा रही है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में परीक्षा-पूर्व प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं, जहां अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...