सोनभद्र, अप्रैल 17 -- सोनभद्र। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत नि:शुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नया बैच 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा। इस योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए, सीडीएस, नीट, जेईई तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराई जाएगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए 7905343407 या 7355562712 पर संपर्क करें। यह भी पढ़ें- ओडीओपी वित्त पोषण योजना में करें आवेदन यह भी पढ़ें- UPSSSC PCS के 2285 पदों पर बंपर भर्ती, कब से शुरू होंगे आवेदन; परीक्षा से सिलेक्शन तक जानें पूरी डिटेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...