बरेली, अप्रैल 22 -- बरेली। जनपद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभाशाली एवं उत्साही विद्यार्थियों के लिए संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सर्विसेज, जेईई, नीट और एसएससी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 22 अप्रैल से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई शाम 5 बजे तक है। छात्र-छात्राएं जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, बरेली एवं राजकीय इंटर कॉलेज, बरेली से प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा, मेरिट अथवा साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...