मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए स्मरण पत्र
चम्पावत, जुलाई 28 -- चम्पावत। गौ सम्मान अभियान के अंतर्गत आज जनपद में गौ सम्मान आह्वान रैली एवं नगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे गोलू देवता मंदिर से प्रारंभ हुई यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए डीएम कार्यालय पहुंची। रैली के उपरांत अभियान के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल के साथ साथ प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम संबोधित चार स्मरण पत्र डीएम को सौंपे। अभियान के अंतर्गत एकत्र किए गए 1,05,000 से अधिक जनसमर्थन हस्ताक्षरों की डिजिटल स्कैन प्रतियां भी चारों स्मरण पत्रों के साथ संलग्न की गईं। इस अवसर पर कथावाचक राजेंद्र प्रसाद, कथावाचक नकुल पंत, गौशाला संचालक शंकर पांडेय, अधिवक्ता मोहित पांडेय, सीए गजेंद्र बोहरा, पीयूष तिवारी, भावेश, नीरज, कमल, निर्मल सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- गौ माता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.