नई दिल्ली, मार्च 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। यह मीटिंग पीएम मोदी की अध्यक्षता में मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष पर हो रही है, जिसमें राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। बैठक में मुख्य रूप से ईंधन की सप्लाई, महंगाई और लॉजिस्टिक्स पर चर्चा होनी है। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के कारण चुनाव वाले राज्यों को इस बैठक में शामिल नहीं किया गया है। चुनाव वाले राज्यों के मुख्य सचिवों के लिए कैबिनेट सचिवालय की ओर से अलग बैठक आयोजित की जाएगी। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। यह संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमले के साथ शुरू हुआ था। ईरान ने भी खाड़ी के अपने पड़ोसी देशों और इजराय...