लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जापान दौरे के पहले दिन टीम यूपी को बड़े निवेश प्रस्ताव हासिल करने में सफलता मिली। पहले दिन विभिन्न जापानी कंपनियों के साथ लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। जापान में प्रमुख रूप से कुबोता कारपोरेशन, मिंडा कारपोरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्रानिक्स इंडस्ट्री, नागासे एंड कंपनी लिमिटेड, सीको एडवांस, ओएंडओ ग्रुप, फूजी जैपनीज जेवी और फूजीसिल्वरटेक कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू हुए। यह निवेश करार कृषि यंत्र निर्माण, औद्योगिक मशीनरी निर्माण, जल और पर्यावरण अवसंरचना समाधान, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, औद्योगिक प्रिंटिंग व ग्राफिक्स, हास्पिटैलिटी तथा रियल एस्टेट समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़े हैं। इनसे विनिर्माण क्षमता के विस्तार औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.