वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी, संवाद। मुख्तार गैंग का वाहन नंबर दिखा और आतंकवादियों का गिरोह बताकर धमकी देने, रंगदारी मांगने के आरोप में चितईपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। नेवादा सुंदरपुर निवासी अधिवक्ता ने पुलिस आयुक्त से इस संबंध में शिकायत की थी। आरोप है कि आरोपियों ने जमीन के नाम पर 81 लाख रुपये की धोखाधड़ी भी की है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर चितईपुर थाने में केस दर्ज किया गया। नेवादा सुंदरपुर के अधिवक्ता रवि शंकर पटेल का आरोप है कि मिर्जापुर के कुशहां (चुनार) निवासी आरिफ अहमद उर्फ मोनू, उसके भाई मोहम्मद अहमद ( वर्तमान पता- काजी सादुल्लापुर आदमपुर), शिवाला के परवेज कादिर और शकील ने जमीन के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी की। कहा कि चितईपुर स्थित विश्वकर्मा नगर में एक जमीन दिखाकर बेचने के नाम पर 14 लाख नगद और 67 लाख अपने खाता में लिया था। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.