नई दिल्ली, मई 5 -- उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्तार अंसारी के संगठित आपराधिक नेटवर्क (IS-191 गैंग) को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अपना शिकंजा और कस दिया है। देर रात पुलिस ने 'ऑपरेशन वज्र' के तहत एक साथ 61 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य पिछले काफी समय से फरार चल रही मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी का सुराग लगाना और गैंग की भविष्य की गतिविधियों को रोकना है। पुलिस की टीम मुख्तार अंसारी के घर (फाटक) पर भी पहुंची। यहां उनके भाई से पूछताछ की गई।'फाटक' आवास पर पुलिस की दस्तक अभियान के दौरान पुलिस की सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई मुहम्मदाबाद स्थित अंसारी परिवार के पैतृक आवास 'फाटक' पर हुई। 50 हजार रुपये की इनामी आफ्शां अंसारी की तलाश में भारी पुलिस बल ने आवास की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस टीम सांसद अफजाल अंसारी के आवा...