कानपुर, अप्रैल 1 -- प्रमुख चमड़ा कारोबारी और सुपरहाउस प्रमुख मुख्तारुल अमीन को काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (सीएलई) का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कोलकाता में आयोजित सीएलई की 185वीं प्रशासनिक समिति की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी दी गई। मुख्तारुल अमीन तीसरी बार इस पद की कमान संभालेंगे। इससे पहले 2007-09 और 2017-19 के दौरान सीएलई के चेयरमैन रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में लेदर उद्योग को नई दिशा देने वाली कई योजनाएं शुरू की गईं, जिनसे निर्यात और उत्पादन दोनों को बढ़ावा मिला। वह लेदर सेक्टर स्किल काउंसिल (एलएसएससी) के चेयरमैन भी रह चुके हैं, जोकि कुशल कार्यबल तैयार करने में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा वे राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और एनएसडीसी इंटरनेशनल के निदेशक मंडल में भी शामिल हैं। उन्होंने फुटवियर डिजाइ...