दरभंगा, जून 20 -- लहेरियासराय। 181 वर्ष पुराने मुख्तारखाना भवन के संरक्षण व संवर्धन कार्य की शुक्रवार को विधिवत शुरुआत हुई। सुबह सात बजे भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व दरभंगा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक एवं महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने किया। इसमें प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा, पीपी अमरेन्द्र नारायण झा, एसोसिएशन के संयुक्त सचिव भवन अनिल मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे। बता दें कि वर्ष 1845 में निर्मित यह भवन लंबे समय तक न्यायिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...