जमशेदपुर, अगस्त 25 -- जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के खिलाफ कोर्ट में लंबित दुष्कर्म मामले में जसवंत सिंह का बयान कलमबद्ध हुआ। मामले में जसवंत सिंह जब्ती सूची के गवाह है। 2023 में मुखे के खिलाफ कदमा थाना में धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ था। मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था लेकिन अभी मुखे अदालत से जमानत पर रिहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...