मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के धनुषी चौक पर 27 अक्टूबर की रात गोलीबारी व चाकूबाजी में युवक की मौत के मामले में आरोपित की जमानत अर्जी पर सुनवाई सोमवार को टल गई। सहिला पंचायत के मुखिया अंजनी साह व विशंभरपट्टी गांव के दीपक कुमार आरोपित हैं। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम के कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी व दोनों आरोपितों के आपराधिक रिकार्ड की मांग की थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में दाखिल नहीं किया। इसलिए अमानत अर्जी की सुनवाई टाली गई। अब 19 दिसंबर को सुनवाई होगी। न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) मंजूर आलम के कोर्ट से खारिज होने के बाद मुखिया अंजनी साह, दीपक दीपक कुमार व नवीन कुमार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। उसे से इसको सुनवाई के लिए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-पं...