सीतामढ़ी, जून 6 -- गौतम कुमार बोखड़ा। प्रखंड के ग्राम पंचायत चकौती में 2022-23 की योजनाओं में वित्तीय अनियमितता के आरोप में वर्तमान मुखिया अशोक कुमार और तत्कालीन पंचायत सचिव प्रकाश कुमार के बिरुद्ध बोखड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। चकौती पंचायत के वर्तमान पंचायत सचिव राकेश कुमार ने बीडीओ के पत्रांक 573 दिनांक 2 जून वर्ष 2026 के आलोक में बोखड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।दर्ज एफआईआर के अनुसार पंचायत सचिव ने बताया है कि जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी पत्र और बीडीओ बोखड़ा के ज्ञापांक के निर्देश पर जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया था।वहीं योजना संख्या-04/2022-23 नाला निर्माण और योजना संख्या-06/2022-23 छठ घाट निर्माण कार्य के साथ-साथ कार्यालय व्यय में वित्तीय अनियमितता एवं विभागीय दिशा-निर्देश का अनुपालन नही करने के कारण संबंधित मुखि...