मुखिया भाई के हत्या मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जारी
हजारीबाग, मार्च 30 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के गदोखर गांव में रामनवमी के दिन निकाले गए जुलूस के दौरान गदोखर पंचायत के मुखिया नारायण साव के भाई रामा साव हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गदोखर गांव के अरुण यादव पिता कमल गोप है । जबकि इस मामले में नामजद तीन अन्य आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से फरार है । जबकि घटना के समय जुलूस में मौजूद मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के तैनाती के बाद घटना को अंजाम देकर तीनों युवक कैसे फरार हो गया यह क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बना हुआ है । हालांकि इस बाबत पेलावल ओपी प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.