मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पंचायत के मुखिया अब लोगों को टेलीमेडिसिन के बारे में बताएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसका निर्देश जारी किया है। टेलीमेडिसिन के प्रति जारूकता और प्रचार-प्रसार के लिए यह पहल की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी पंचायती राज अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। टेलीमेडिसिन की संख्या शत प्रतिशत करने के लिए विभाग अब पंचायत प्रतिनिधियों को भी इस योजना में शामिल कर रहा है। क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ अजय कुमार का कहना है कि इस पहल से दूरदराज के मरीजों को काफी फायदा होगा। कई जिलों में टेलीमेडिसिन का आंकड़ा कम मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में टेलीमेडिसिन से इलाज का आंकड़ा कम है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में भी यह बात सामने आई है। टेलीमेडिसिन का आंकड़ा बढ़ाने का राज्य स्...