मुखिया पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
धनबाद, अगस्त 5 -- मंदरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में दर्ज कांड के नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर धनबाद एसएसपी को पत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि 25 जुलाई को उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया था। बरोरा थाना में मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 10 अगस्त से धनबाद के रंधीर वर्मा चौक पर मुखिया संघ के बैनर तले दो दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरी ओर डुमरा उत्तर के मुखिया बिनोद कुमार के साथ 25 जुलाई की रात थाना परिसर के पास हुई मारपीट के नौ दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से बाघमारा प्रखंड मुखिया संघ में पुलिस के प्रति नाराजगी है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.