गिरडीह, मई 31 -- बिरनी। प्रखंड के पड़रिया पंचायत के मुखिया विजय रविदास पर गलत जाति प्रमाण पत्र बनाकर आरक्षण का लाभ लेने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी देते हुए शंकर दास, दिलीप दास एवं मुकेश दास ने बताया कि 2022 के पंचायत चुनाव में विजय रविदास पड़रिया पंचायत में अनुसूचित जाति कोटे से मुखिया बने हैं। उन्होंने अपने जाति प्रमाण पत्र को फर्जी तरीके से वंशावली में केवल चमार को अपना वंशज बताकर अंचल कार्यालय से जाति प्रमाण पत्र निर्गत कर लिया। मुखिया दास ने वंशावली में अपने परदादा दुःखी चमार के पिता का नाम केवल चमार दर्शाया गया है, जबकि उपलब्ध खतियान एवं वंशावली अभिलेखों के अनुसार केवल चमार के मात्र तीन पुत्र मोहर चमार, तालो चमार एवं सुकर चमार थे। यही तीनों केवल चमार के वास्तविक ...