बगहा, मार्च 18 -- लौरिया,एक संवाददाता। बगही बसवरिया के मुखियापति इंतखाब अहमद उर्फ गोलू मुखिया और उनके चाचा पर जानलेवा हमला करने पर 10 व्यक्तियों पर एफआईआर बुधवार को थाने में दर्ज हुआ है, वहीं पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकू से मुखियापति पर वार करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष प्रियंका रंजन ने बताया कि बीते 15 मार्च को कंधवलिया में दो पक्षों में मारपीट की घटना घटित हुई थी। जिसमें मुखियापति और उनके चाचा घायल हो गए थे और मुखियापति को चाकू से गांव का ही हसीबुर रहमान उर्फ रिंकू ने हमला किया था। असरफुल्लाह उर्फ छोटक ने थाना में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें हमलावर रिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.