सीतामढ़ी, फरवरी 27 -- सीतामढ़ी। भाजपा नेता देवेन्द्र साह के भाई व मुखिया पति सुरेन्द्र साह पर हुई फायरिंग मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इलाज के बाद होश में आए भाजपा नेता के भाई का पुलिस ने बयान दर्ज किया। वहीं उनकी बाइक जब्त करते हुए हाथों की अंगुलियों में गोली से हुए जख्म का फॉरेंसिंक टीम से जांच करायी गयी। हालांकि, जख्मी सुरेन्द्र साह ने पुलिस को दिए आवेदन में अज्ञात बदमाशों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मगर, फायरिंग किस कारणों से हुई, इसकी मंशा से अनभिज्ञता जाहिर की है। इससे पुलिस को घटना के पीछे कारणों का पता लगाना चुनौती बन गयी है। भाजपा नेता के भाई ने पुलिस से कहा है कि वह एक सामान्य व्यवसायी है और उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस को दिए बयान में भाजपा नेता के भाई ने कहा है कि वें देर रात बेलसंड के बगाही स्थित अपने...