सीवान, फरवरी 6 -- जीरादेई, एक संवाददाता। प्रखंड की जामापुर पंचायत के मुखिया पति राजेश सिंह पर बुधवार की रात आंदर थाने के भरौली गांव के समीप जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया। हमला के दौरान हुई घटना में वे बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात्रि सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह भरौली गांव से एक तिलक समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा चारपहिया वाहन को रोककर उनके चालक को मारने पीटने लगे। उसके बाद उन पर हमला करने की कोशिश की गई। लेकिन, वह बाल बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही आंदर थाना पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इस सबंध में थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मामले कि जांच की जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.