गिरडीह, जून 19 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं बलगो पंचायत के मुखिया पति लालजीत दास के निधन की सूचना पर मंगलवार को गांडेय के पूर्व विधायक उनके आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जमुआ प्रमुख प्रतिनिधि संजीत कुमार यादव, समाजसेवी विश्वनाथ सिंह एवं उपप्रमुख रबुल हसन रब्बानी भी मौजूद रहे। सभी ने शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि लालजीत दास एक मिलनसार और सामाजिक व्यक्ति थे। समाज के प्रति उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अच्छे इंसान को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे...