सीतामढ़ी, फरवरी 26 -- सीतामढ़ी। शहर से सटे पमड़ा पुल के समीप बुधवार की देर रात बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने भाजपा नेता के भाई व मनियारी पंचायत के मुखिया पति सुरेन्द्र साह को गोली मार दी। गोली लगने के बाद सुरेंद्र साह जख्मी हो गए। गोली उनके हाथ की अंगुली को छूते हुए निकल गई, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल सुरेन्द्र साह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। बताया जाता है कि सुरेन्द्र साह राइस मिल बेलसंड बगाही से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पमड़ा पुल के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुनौरा थाना और परसौनी थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.