गिरडीह, जनवरी 7 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के गुनियाथर पंचायत की मुखिया शेरुन खातून ने मंगलवार को पंचायत क्षेत्र के हथगढ़ गांव में गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण किया। बताया कि अत्यधिक ठंड से आमलोगों समेत मवेशियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पंचायत समिति सदस्य बच्चू रविदास, दीपक साव, चन्दन ठाकुर, मुकेश साव, दिनेश दास, पोखन साव, भगीरथ राय, दुखी राय, सहदेव साव, नन्दलाल दास आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...