सिमडेगा, जून 28 -- केरसई, प्रतिनिधि।प्रखंड के भंडारटोली में सोमवार को हुए वज्रपात से किशोरी स्व फुलमनी कुमारी की मौत के बाद कई लोग उनके घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को मुखिया बालासियुस खेस भी घर पहुंच मृतका के परिजनों से मिले। साथ ही खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा जताया। मुखिया ने कहा कि पीड़ित परिवार सहित पंचायत क्षेत्र के अन्य लोगों को भी आकस्मिक घटना पर क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि दिलाने का पहल किया जा रहा है। मौके पर दिवंगत के आत्‍मा की शांति के लिए भी ईश्‍वर से प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- झारखंड: रामगढ़ जिले में इन लोगों को सरकार ने दी आर्थिक मदद, विभागों को निर्देश मौके पर मनोज कुमार, शम्भू प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, बसारत अंसारी, अरविंद यादव,मनु यादव, सोमारू महली,जफीर अंसारी रूपेश य...