कोडरमा, मई 27 -- चंदवारा। चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा ने डीसी को एक ज्ञापन सौंपकर उक्त पंचायत के महुंगाय स्थित भुइयां टोला में बंद हुए विद्यालय को पुन: चालू करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उक्त टोला में करीब 30 घर में करीब 50 बच्चे निवास करते हैं। यहां अधिकांश लोग भुइयां समाज व गरीब तबके से आते हैं। ऐसे में इन बच्चों को शिक्षा अत्यंक आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उक्त टोला में पूर्व में विद्यालय संचालित था, लेकिन विद्यालयों का मर्ज होने के दौरान यह स्कूल बंद हो गया। यह विद्यालय बंद होने से बच्चों को तीन किलोमीटर दूर के विद्यालय जाना पड़ता है, जिससे उनका शिक्षा प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- भोनू कुताय बालिका उच्च विद्यालय कुल्हड़िया का हो सरकारीकरण, उठी मांग उन्होंने उक्त बंद स्कूल को फिर से चालू कराने की मांग की है।

ह...