आरा, फरवरी 17 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा प्रखंड की खवासपुर पंचायत की मुखिया किरण देवी ने खवासपुर थाने में आवेदन देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने ही देवर एवं भांजे पर लगातार प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुखिया किरण देवी ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद को लेकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है और कई बार गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इधर, आरोपित देवर सह समाजसेवी दिनेश्वर यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह उनके राजनीतिक विरोधियों की ओर से रचा गया षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि प...