कटिहार, जनवरी 10 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र लखनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में अब्दुल कलाम के घर से प्रताप चौधरी के घर तक 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन मुखिया श्वेता राय ने किया। मौके पर मुखिया ने बताया कि उक्त सड़क के निर्माण पर 10 लाख 5 हजार 300 रुपये की लागत आई है।कहा कि यह सड़क ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी,जो अब पूरी हो गई है। वहीं सड़क निर्माण पूर्ण होने से वार्डवासियों में खुशी व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...