मुखिया ने किया पीसीसी पथ का उद्घाटन
गढ़वा, जून 24 -- रमना। रमना पंचायत के मूर्ति टोला में 15वें वित्त आयोग के तहत लगभग दो लाख रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन पंचायत की मुखिया दुलारी देवी ने पूजा-अर्चना और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पंचायत के सर्वांगीण विकास तथा जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में पंचायत सचिव सुजाता कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि विरेंची पासवान, कनीय अभियंता अनुज कुमार चंद्रवंशी, विनय प्रजापति, उपेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.